उत्तर प्रदेशसामाजिक

विश्व पर्यावरण दिवस पर राजगढ़ रेंज में हुआ पौधारोपण, हरित भविष्य का दिया संदेश।

बिजनौर ( मंडावली ) – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजगढ़ रेंज की सबलगढ़ नर्सरी के समीप पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजगढ़ रेंज के रेंजर देवऋषि सक्सेना के निर्देशन में किया गया, जिसमें ग्राम मिर्जापुर के ग्राम प्रधान सोमदत्त सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए और पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रेंजर देवऋषि सक्सेना ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए पौधारोपण बेहद आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने का संकल्प लिया।रेंजर देवऋषि सक्सेना की कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण की उपस्थित लोगों ने सराहना की। उनके नेतृत्व में राजगढ़ रेंज क्षेत्र में वन संरक्षण और हरित अभियान को लगातार गति मिल रही है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button