उत्तर प्रदेशसामाजिक

शुगर मिल ने लिया 11 हजार पौधे रोपित करने का संकल्प। 

बिजनौर ( धामपुर ) – विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर धामपुर शुगर मिल परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की गई। मिल प्रबंधन ने इस मानसून सत्र में 11 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। अभियान के प्रथम चरण में गुरुवार को 1,100 पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मिल के उपाध्यक्ष श्री आशीष शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान श्रमिकों, कर्मचारियों, अधिकारियों एवं यूनियन प्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।अपने संबोधन में श्री आशीष शर्मा ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाने तथा अन्य लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पर्यावरण प्रबंधक अरुण चौहान ने निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का भरोसा दिलाया। वहीं, कारखाना महाप्रबंधक विजय कुमार गुप्ता ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, श्रमिकों और यूनियन प्रतिनिधियों को पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने की शपथ दिलाई।वृक्षारोपण अभियान में मिल प्रबंधन, पर्यावरण टीम, यूनियन प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में श्रमिकों और कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button