उत्तर प्रदेशअपराध

जेई से मारपीट के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार। 

बिजनौर ( चांदपुर ) – बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर (जेई) सुदीप कुमार शर्मा और उनकी टीम से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान बागड़पुर गांव निवासी उपकार सिंह पुत्र तेजपाल सिंह के रूप में हुई है। मामला 18 सितंबर का है। जेई की तहरीर के अनुसार संजीव, सुधांशु, अंकित, मोहित, नवनीत (ग्राम प्रधान), संजीव के बेटे समेत 20-30 अज्ञात लोगों ने टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। आरोप सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के भी हैं। पुलिस इस मामले में मयंक पुत्र संजीव और संजीव पुत्र कल्याण सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अन्य नामजद एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button