उत्तराखंडदेहरादून

पुलिस अधिकारी नरेश राठौर के विरुद्ध गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच एवं तत्काल प्रशासनिक कार्रवाई की मांग

देहरादून। बजरंग दल, उत्तराखंड ने नरेश राठौर से संबंधित विभिन्न प्रकरणों में सामने आए गंभीर आरोपों पर चिंता व्यक्त करते हुए शासन एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष जांच और तत्काल कार्रवाई की मांग की है। बजरंग दल का कहना है कि सिद्धांत बड़ोनी से संबंधित प्रकरण मूल रूप से एक्सिडेंट का मामला बताया जा रहा है। आरोप है कि इस मामले में सिद्धांत बड़ोनी को षड्यंत्र और आपसी रंजिश के तहत फंसाया गया है। पूरे प्रकरण में मारपीट तथा कथित 14 लाख रुपये निकाले जाने के आरोपों की भी सीबीआई जांच होनी चाहिए। इस मामले में संबंधित पक्ष द्वारा कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात भी सामने आई है।
संगठन द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया सिद्धांत बडोनी देहरादून का प्रमुख चेहरा है वह अपने ही शहर में दोपहर 2:00 बजे शहर के सबसे व्यस्ततम चौराहे पर लूट कैसे कर सकता है लुटेरा मास्क क्यों नहीं पहन रहा जिस बाग में पुलिस द्वारा पैसे दिखाए गए हैं वह आधा किलो की थैली है उसमें 14 लाख नहीं आ सकते सीसीटीवी में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है की गाड़ी द्वारा स्कूटी को टक्कर मारी गई है ना की स्कूटी वाले ने गाड़ी को टक्कर मारी है जो व्यक्ति सफेद रंग का बैग थैली लेकर जा रहा है वह क्यों नहीं पकड़ा गया उसका नाम सार्वजनिक किया जाए सिद्धांत घटना में कहीं भी मारपीट छीना झपटी दिखाई नहीं दे रही है सिद्धांत बडोनी जिसका पैर टूटा है उसे अस्पताल लेकर गया क्या कोई लुटेरा ऐसा करता है जिसने 14 लाख की लूट की है वह व्यक्ति क्या कुछ घंटे बाद दूसरे व्यक्ति से लूटने जाएगा और दूसरी घटना 5 दिन बाद क्यों सामने आ रही है जबकि वह व्यक्ति भी गाड़ी में ही बैठा था और उसे दूसरी घटना में 50 लोग झगड़े में दिखाई दे रहे हैं सभी दोषी हैं सभी को जेल में डाला जाए।
सिद्धांत बडोनी के साथ बर्बरता पूर्ण थाने में मार पिटाई की गई रणवीर एनकाउंटर की तरह उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया कुछ गाड़ियां वहां मौके पर आ गई जिस कारण वह बच गया सिद्धांत बडोनी को थर्ड डिग्री तक दी गई है जिस व्यक्ति को पुलिस द्वारा पीड़ित दिखाया गया है जिसे पुलिस प्रॉपर्टी डीलर हीरा व्यापारी दिख रही है वह शराब का तस्कर है मनी लॉन्ड्रिंग का काम करता है उसकी भी एड द्वारा जांच होनी चाहिए वह 16-17 लख रुपए कहां से लेकर आया था।
इसके अतिरिक्त विकासनगर निवासी अंकित चौहान एवं इंद्रजीत असवाल से संबंधित मामलों में भी नरेश राठौर पर अनुचित कार्रवाई और झूठे मुकदमों में फंसाने के आरोप लगाए गए हैं। इन प्रकरणों में संबंधित व्यक्तियों के न्यायिक एवं कानूनी अधिकारों को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
प्रेमनगर एवं रुद्रपुर क्षेत्र में कथित रूप से व्यक्तियों को लाठी से पीटकर सार्वजनिक रूप से जुलूस निकालने के आरोप भी गंभीर हैं। किसी भी अपराध की जांच और कार्रवाई संवैधानिक तथा कानूनी प्रक्रिया के अंतर्गत होनी चाहिए। कानून का पालन करवाने वाली व्यवस्था में स्वयं कानून की मर्यादा का पालन होना अनिवार्य है।
सबसे गंभीर आरोप एक गर्भवती महिला के साथ कथित मारपीट एवं अभद्र व्यवहार का है। यदि इस संबंध में लगाए गए आरोप सत्य पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कठोर विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त कथित एनकाउंटर की घटनाओं, एक पत्रकार के साथ मारपीट तथा न्यायालय परिसर में एक व्यक्ति को धमकी दिए जाने के आरोपों की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जानी चाहिए।

बजरंग दल, उत्तराखंड की प्रमुख मांगें निम्नलिखित हैं—
1. नरेश राठौर के विरुद्ध लगाए गए सभी गंभीर आरोपों की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
2. जांच प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए उन्हें तत्काल वर्तमान पद से हटाकर कार्यालय से संबद्ध किया जाए।
3. जांच पूरी होने तक उन्हें पुनः किसी थाने में तैनाती न दी जाए।
4. कथित एनकाउंटर एवं पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी प्रकरणों की स्वतंत्र जांच कराई जाए।
5. गर्भवती महिला के साथ कथित दुर्व्यवहार एवं पत्रकार के साथ मारपीट के आरोपों पर विशेष संज्ञान लिया जाए।
6. सिद्धांत बड़ोनी प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर किसी भी निर्दोष व्यक्ति के साथ अन्याय न होने दिया जाए।
बजरंग दल, उत्तराखंड स्पष्ट करना चाहता है कि कानून से ऊपर कोई भी व्यक्ति नहीं है। पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी आम नागरिकों की सुरक्षा करना और कानून के अनुसार निष्पक्ष कार्रवाई करना है। यदि किसी अधिकारी के विरुद्ध गंभीर शिकायतें सामने आती हैं तो उनकी निष्पक्ष जांच और जवाबदेही सुनिश्चित की जानी चाहिए।
हम शासन एवं पुलिस के उच्चाधिकारियों से अपेक्षा करते हैं कि इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button