उत्तराखंड

नाबालिग से दरिंदगी का आरोप, छात्र संघ प्रत्याशी समेत चार की तलाश में दबिश

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में 15 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मामले में छात्र संघ अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी समेत चार लोगों पर आरोप लगे हैं। घटना मुखानी कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार रात चारों आरोपी किशोरी को मुखानी क्षेत्र स्थित एक होटल में लेकर पहुंचे थे। आरोप है कि वहां उन्होंने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह किशोरी घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद शुक्रवार को परिजन किशोरी को लेकर मुखानी कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।

चार आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी

पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर धीरज बिष्ट, नितिन पाल, अंश खत्री और हिमांशु गौनी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से किशोरी की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।

गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित

एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button