उत्तर प्रदेशसामाजिक
सपना वर्मा बनीं एबीपीएसएस महिला विंग की जिला अध्यक्ष।

बिजनौर ( नजीबाबाद ) – अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) की बिजनौर इकाई ने संगठन का विस्तार करते हुए महिला विंग का गठन किया है। संगठन की बैठक में सपना वर्मा को महिला विंग का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। एसडीएम शैलेंद्र सिंह और क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर सपना वर्मा ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने और महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने की बात कही। वहीं नसरीन सैफी को जिला महासचिव तथा अलीशा अंजुम को जिला प्रवक्ता नियुक्त किया गया। बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर आगामी एक दिसंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।



