विश्व पर्यावरण दिवस पर कान्हा गौशाला में हरियाली बढ़ाने का संकल्प।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस तथा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कान्हा गौशाला जलालाबाद में विभिन्न सामाजिक एवं पर्यावरणीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौधारोपण किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व ब्लाक अध्यक्ष भाजपा मा रमेश सिंह, चौधरी ईशम सिंह,नामित सभासद दीपक वाल्मीकि, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत अनूप रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन की कामना की चौधरी ईशम सिंह एवं मा रमेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुशासन और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल संरक्षण करने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने के लिए जागरूक किया गया। नगर पंचायत जलालाबाद के अधिशासी अधिकारी अनूप रावत एवं भाजपा नेताओं ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर पौधारोपण किया इस अवसर पर आम, मोरिंगा, कटहल, के पांच पौधे लगाकर तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी दीपक रावत ने कहा कि स्वच्छ और हरित पर्यावरण आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। सभी नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने के लिए आगे आना चाहिए। वरिष्ठ नेता मा रमेश सिंह की अध्यक्षता एवं नामित सभासद दीपक वाल्मीकि के संचालन में संपन्न बैठक में चौधरी ईशम सिंह अधिशासी अधिकारी दीपक रावत,सोहन सिंह, अमर चुनियाल, अरुण कुमार, नईम अंसारी, नौशाद, महिपाल सिंह,सुनील सिंह आदि सभी ने गौशाला में पल रहे गोवंशों को गुड, केले एवं हरा चारा खिलाकर को पूजन करके उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का जन्म दिवस मनायाकार्यक्रम का समापन पौधारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।


