धम्म ज्योति बुद्ध विहार,नान्दकार नेकपुर में 21वां विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) शनिवार 30 नवंबर 2024 को धम्म ज्योति बुद्ध विहार निर्माण एवं संचालन समिति ग्राम नान्दकार (नेकपुर) के तत्वाधान में 21वां विशाल बौद्ध धम्म सम्मेलन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।बौद्ध धम्म सम्मेलन कार्यक्रम का मंगलारंभ डी०एम०आर० फार्मेसी कॉलेज भागूवाला के प्रबन्धक आर०के० सागर, पूर्व प्रमुख सचिव, उ०प्र० आर के सिंह एवं पूजा हॉस्पिटल के मैनेजर सुभाषचंद के प्रतिनिधि कमल कुमार, वीरेंद्र कुमार पूर्व प्रधान गाजियाबाद आदि ने संयुक्त रूप से तथागत बुद्ध एवं डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलित करके पुष्प अर्पित कर किया गया ।कार्यक्रम में बुद्ध वन्दना, पंचशील और मुख्य धम्म देशना पूज्य भन्ते अक्षयदीप बिलारी मुरादाबाद,भन्ते जीवक ज्योति मुरादाबाद, भन्ते संघ रतन बिजनौर, भन्ते करुणाकर द्बारा की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आर०के० सिंह भगवान बुद्ध और बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बताएं मार्ग पर चलने का आह्वान किया।इस अवसर पर डीएमआर डिग्री कॉलेज के प्रबंधक आर के सागर ने उद्घाटन भाषण में शिक्षा पर जोर दिया।वेद प्रकाश पूर्व मैनेजर एसबीआई बिजनौर, पूर्व इंस्पेक्टर आर.पी. सिंह सहारनपुर, वीरेंद्र कुमार पूर्व प्रधान गाजियाबाद, रेनू बौद्ध विपासनाचार्य सहारनपुर, प्रोफेसर धनीराम, मनोज प्रजापति, ऋषा बौद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष बीएसआई, कार्यक्रम में मुख्यवक्ता राकेश मोहन भारती, प्रदेश महासचिव, बौद्धाचार्य एवं केंद्रीय शिक्षक बी.एस.आई. उत्तर प्रदेश पश्चिम सहित अनेक लोग अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम में मास्टर योगेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष एससी/एसटी जन जागृति महासंघ बिजनौर, प्रधान फौजी दिलीप कुमार बौद्ध, बौद्धाचार्य जयप्रकाश बौद्ध,समसपाल गौतम एडवोकेट, प्रबन्धक शुमि किडस प्ले स्कूल,नजीबाबाद, राजाराम गौतम पूर्व मैनेजर जिला सहकारी बैंक, मा० हरगोविन्द सिंह, मा० राकेश कुमार, मा० संजीव कुमार, मा० राजेश कुमार, डा० सहदेव सिंह, ओमप्रकाश अकेला, एडवोकेट रिंकू गौतम आदि की गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर बुद्ध संस्कृति विश्वविद्यापीठ के अध्यक्ष गोविंद सिंह बौद्ध ने भगवान बुद्ध की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने हेतु “हर घर गौतम बुद्ध” नामक पुस्तक का वितरण भी किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखराम सिंह बौद्ध तथा संचालन मामराज सिंह बौद्ध, प्रदेश संगठक, बौद्धाचार्य एवं केंद्रीय शिक्षक एवं मा. प्रमोद कुमार गौतम, प्रबन्धक डा० अम्बेडकर पब्लिक स्कूल, नेकपुर ने किया।कार्यक्रम में रामकरण सिंह प्रधान, चंद्रपाल बौद्ध, रघुवीर सिंह बौद्ध, शीशपाल बौद्ध, बलबीर सिंह बौद्ध, गुडू सिंह बौद्ध, चरण सिंह बौद्ध, रोहित कुमार बौद्ध, रामकुमार बौद्ध, दिनेश बौद्ध, गौतम सिंह बौद्ध, इंजी० भीम सिंह बौद्ध, नैन सिंह बौद्ध. कुंवरपाल सिंह, भारत सिंह, राजेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह बौद्ध, भूपेन्द्र सिंह बौद्ध, बाबूराम बौद्ध, वीर सिंह बौद्ध, डा० तिलकराज सिंह बौद्ध, महेन्द्र सिंह बौद्ध, मा० रामौतार सिंह, छोटे लाल बौद्ध, पृथ्वी सिंह बौद्ध, तिलक राम बौद्ध, लीलावती बौद्ध, ऋषिपाल बौद्ध, नरेश कुमार बौद्ध, रामरतन अजनबी, रतिराम सिंह अजनबी, धर्मवीर सिंह, उदल सिंह बौद्ध, लल्लू सिंह बौद्ध, जोगिंदर सिंह बौद्ध, वीर सिंह बौद्ध नूरपुर , परवीन सिंह बौद्ध मानकपुर रूपा बौद्ध , सुदेशना बौद्ध आदि का बहुत सहयोग रहा।धम्म सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपासक, उपासिकाओं ने भाग लिया।