उत्तराखंड

904 ग्राम गांजे के साथ महिला गिरफ्तार, नेहरू कॉलोनी पुलिस ने की कार्रवाई

देहरादून: नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नेहरू कॉलोनी पुलिस ने एक महिला को 904 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार चेकिंग और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 18 सितंबर को नेहरू कॉलोनी पुलिस टीम अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने एक महिला को संदिग्ध अवस्था में रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के कब्जे से 904 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा कब्जे में लेकर महिला को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार महिला की पहचान भूरिया पत्नी अर्जुन सिंह, निवासी सपेरा बस्ती, आकाशवाणी केंद्र के पास अजबपुर कलां, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून, उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक डालेन्द्र सिंह, कांस्टेबल अर्जुन सिंह, विनोद बचकोटी, सुमित कुमार और महिला कांस्टेबल ममता सैनी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button