उत्तर प्रदेशअपराध

ज्वैलर्स की दुकान में लाखों की चोरी का आरोप, दो महिलाएं CCTV में कैद। 

बिजनौर – ( चांदपुर ) रसूलपुर नंगला में ज्वैलर्स की दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचीं दो महिलाओं पर लाखों रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने का आरोप लगा है। दुकानदार के मुताबिक, महिलाओं ने जेवर देखने के दौरान मौका पाकर 50 ग्राम से अधिक सोने के आभूषण कथित रूप से गायब कर दिए।दुकानदार ने चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब आठ लाख रुपये बताई है। घटना के बाद दुकान में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें दोनों महिलाओं की गतिविधियां कैद होने की बात सामने आई है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। साथ ही संभावित ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद चोरी की पूरी स्थिति स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button