सुभाषपा की जन चौपाल मंडी समिति नजीबाबाद में हुई।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का मंडी समिति नजीबाबाद में मंडी आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष डॉ इदरीश के प्रतिष्ठान पर जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़ ने की संचालन जिला सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला ने किया अतिथि जिला मंत्री प्रतिनिधि एवं मुरादाबाद मंडल उपाध्यक्ष डॉ राजेंद्र कश्यप एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा गुलाम साबिर अंसारी रहे जिसमें पार्टी हाई कमान उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के विचारधारा को आखिरी पायदान तक पहुंचने की बात रखी और पंचायती राज ,अल्पसंख्यक कल्याण, हज कमेटी एवं वक़्त बोर्ड विभाग से संबंधित तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता किए जाने वाले कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर की विचारधारा से प्रेरित होकर दर्जन लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली सदस्यता प्रभारी रणवीर सिंह निराला ने प्राथमिक रसीद काटकर सदस्यता दिलाई एवं जिला अध्यक्ष अशोक राठौड़ व मंत्री प्रतिनिधि डॉ राजेंद्र कश्यप ने उन्हें माल्यार्पण एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत व बधाई दी इस कार्यक्रम में जिला प्रमुख महासचिव चंद्रवीर दिवस जिला संगठन मंत्री रूपेंद्र सिंह जिला उपाध्यक्ष नेपाल सिंह पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर विजयपाल प्रजापति युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यम राठौर बौद्धिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरदार निर्मल सिंह सिख प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सरदार भूपेंद्र सिंह महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कविता चौधरी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मोहम्मद वसीम अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश वाल्मीकि व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष लाल बहादुर मलिक नजीबाबाद विधानसभा के अध्यक्ष डॉ इदरीश विधानसभा मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार विधानसभा महासचिव नफीस अहमद डालचंद गेंदा सिंह सुभाष प्रजापति गुरप्रीत सिंह सहित जन चौपाल में सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।