उत्तराखंडदेहरादूनराजनीतिराजनैतिक

निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा लगे रहे केवल संपत्ति अर्जित करने में : वीरेंद्र पोखरियाल

•भाजपा के शासनकाल में नहीं दिखाई दिये धरातल पर विकास कार्य
भाजपा कर रही आचार संहिता का उल्लंघन : हरीश रावत

देहरादून/  देहरादून नगर निगम में कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी वीरेन्द्र पोखरियाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच साल के शासनकाल में किसी भी प्रकार के विकास कार्य धरातल पर नहीं दिखाई दिये। केवल निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा अपनी संपत्ति अर्जित करने में लगे रहे। जिसके कारण उन पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे और यहां तक की विजिलेंस के यहां शिकायत तक दर्ज होने के बाद भी आज तक कार्यवाही न होना भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लगा रहा है। भाजपा का नगर निगम में अब तक कार्य निराशाजनक रहा है।

राजधानी में विभिन्न वार्डों में व्यापक स्तर पर सघन जनसंपर्क के दौरान आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने पांच साल में महानगर का किसी भी प्रकार से कोई विकास नहीं किया है और आज भी जन मानस की समस्यायें यथावत है और उनमें किसी भी प्रकार का कोई सुधार नजर नहीं आ रहा है और स्मार्ट सिटी के नाम पर जो कार्य किये गये है वह आज भी अधूरे है।

उन्होंने कहा कि नगर निगम में कांग्रेस का बोर्ड गठित होने पर महानगर सहित सभी सौ वार्डों में विकास की गंगा बहाई जायेगी और सभी विकास के कार्य धरातल पर दिखाई देंगें। “ग्रीन दून मेरा देहरादून” के नारे के अंतर्गत राजधानी व आसपास के क्षेत्रों में प्रतिवर्ष लाखों पेडों का रोपण किया जायेगा और सभी की देखभाल के लिए उचित कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

पोखरियाल द्वारा वार्ड 77 माजरा, वार्ड 88 मेहुवाला, वार्ड 86 सेवला कलां, वार्ड 87 पित्थुवाला, वार्ड 89 हरभजवाला, वार्ड 84 बंजारावाला, वार्ड 72 देहरखास, वार्ड 71 औद्योगिक क्षेत्र पटेलनगर व कारगी क्षेत्र में कार्यकर्ताओं सहित व्यापक स्तर पर सघन जन संपर्क अभियान चलाया गया।

दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे है, इसके उपरांत राज्य निर्वाचन आयुक्त किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वह सरकार की कठपुतली बनी हुई है। कांग्रेस प्रत्याशियों को मिल रहे अपार जन समर्थन से भाजपाई बौखलाकर गलत बयानबाजी कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button