उत्तराखंड

देहरादून में सड़क पार कर रही महिला को दो बाइकों ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र में सड़क पार कर रही 55 वर्षीय महिला को दो बाइकों ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 9:30 बजे पटेलनगर क्षेत्र में एक महिला के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना मिली। इसके बाद चीता पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि वाल्मीकि बस्ती संजय कॉलोनी, पटेलनगर निवासी इशरत पत्नी नाजिम पैदल सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान वह स्प्लेंडर बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया गया कि बाइक कृष्ण (18), निवासी लोहियानगर और रजत, निवासी ब्रह्मपुरी चला रहे थे।

पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से महिला को इंद्रेश अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों बाइक चालकों को हिरासत में लेकर उनके वाहन कब्जे में ले लिए हैं।

थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि खबर लिखे जाने तक मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button