जंगली कुत्तों का हमला, दो मादा हिरण गंभीर रूप से घायल; इलाज व्यवस्था पर उठे सवाल।

बिजनौर – जिले में वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर एक चिंताजनक घटना सामने आई है, जहां जंगली कुत्तों के हमले में दो मादा हिरण बुरी तरह घायल हो गईं। हमले के दौरान कुत्तों ने दोनों हिरणों को पीछे से नोच लिया, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है।घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों हिरणों का रेस्क्यू कर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया। बावजूद इसके, उनकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है और वे खतरे से बाहर नहीं हैं।इस घटना ने जिले में वन्य जीवों के उपचार और संरक्षण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि बिजनौर में घायल वन्य जीवों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त रेस्क्यू और उपचार केंद्र की कमी साफ नजर आती है।लोगों ने मांग की है कि वन्य जीवों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधाएं और त्वरित रेस्क्यू व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं में समय पर प्रभावी उपचार मिल सके और जानवरों की जान बचाई जा सके।



