अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता रैली, एसपी अभिषेक झा ने किया शुभारंभ।

बिजनौर – शहर में अग्नि सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष रैली का आयोजन किया गया। रैली की शुरुआत पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने एसपी कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर की।रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें अग्निशमन विभाग के कर्मचारी, पुलिस बल और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव, सावधानियां और आपातकालीन स्थिति में अपनाए जाने वाले उपायों की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे घरेलू और व्यावसायिक स्थानों पर सुरक्षा मानकों का पालन करें और किसी भी प्रकार की आगजनी की स्थिति में तुरंत सूचना देकर सहयोग करें। रैली के दौरान जागरूकता फैलाने के लिए पर्चे भी बांटे गए।अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रमों का उद्देश्य लोगों में सतर्कता बढ़ाना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है, ताकि जनहानि और नुकसान से बचा जा सके।



