उत्तराखंडदेहरादूनमौसम

उत्तराखंड में फिर मौसम का अलर्ट, देहरादून समेत छह जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 50 किमी रफ्तार से चलेगा तूफान

देहरादून | उत्तराखंड में मंगलवार को भी मौसम बदला हुआ रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में तेज गर्जन, बारिश, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी जारी की है।

ऑरेंज अलर्ट के तहत देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

अन्य जिलों के कुछ क्षेत्रों में भी तेज बारिश और ओलावृष्टि को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 3500 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

मौसम वैज्ञानिकों ने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और खुले स्थानों में खड़े न रहने की अपील की गई है। प्रशासन ने भी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button