उत्तर प्रदेशदुर्घटना
खेत में टूटा हाईटेंशन तार, किसान की गई जान।

बिजनौर ( बढ़ापुर ) – थाना क्षेत्र के रहमापुर गांव में खेत पर गए किसान की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।बताया गया कि किसान खेत पर घूमने गया था। इसी दौरान खेत में हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुके थे।घटना की जानकारी मिलते ही बढ़ापुर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं विद्युत विभाग के हरेवली उपखंड के एसडीओ और जेई सुनील कुमार भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है।



