उत्तराखंड

रक्षाबंधन पर धामी सरकार का महिलाओं को तोहफा, 28-29 अगस्त को उत्तराखंड रोडवेज बसों में फ्री यात्रा

देहरादून। रक्षाबंधन के पर्व पर उत्तराखंड की महिलाओं को प्रदेश सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 28 और 29 अगस्त 2026 को उत्तराखंड की महिलाएं उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में प्रदेश के भीतर बिना किराया यात्रा कर सकेंगी।

इस संबंध में उत्तराखंड शासन की ओर से शासनादेश जारी कर उत्तराखंड परिवहन निगम को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश के मुताबिक रक्षाबंधन के अवसर पर दोनों दिनों में प्रदेश के भीतर निगम की बसों से यात्रा करने वाली महिलाओं से कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

रक्षाबंधन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं अपने मायके और परिवार के लोगों से मिलने के लिए सफर करती हैं। सरकार के इस फैसले से महिलाओं को सार्वजनिक परिवहन में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। इससे पर्व के दौरान उनके आवागमन को सुगम बनाने के साथ ही आर्थिक राहत मिलने की भी उम्मीद है।

शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि महिलाओं को निशुल्क यात्रा सुविधा देने के कारण उत्तराखंड परिवहन निगम पर पड़ने वाले अतिरिक्त व्ययभार की प्रतिपूर्ति राज्य सरकार करेगी। परिवहन विभाग ने निगम को शासनादेश के अनुसार तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सरकार के अनुसार, रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देना महिला सम्मान, सुविधा और सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button