उत्तराखंड
टिहरी में यमुना तट पर हुआ श्यामा देवी राणा का अंतिम संस्कार, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

टिहरी: दिवंगत अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा की माता श्यामा देवी राणा का सोमवार को टिहरी जिले के नैनबाग स्थित पैतृक गांव चिलामू में यमुना नदी के तट पर अंतिम संस्कार किया गया। बीते दिन दिल्ली में उनके निधन के बाद पार्थिव शरीर को पैतृक गांव लाया गया, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
श्यामा देवी राणा के अंतिम संस्कार के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। उनके निधन पर नैनबाग और सुमन क्यारी बाजार शोक में पूरी तरह बंद रहे।
प्रधान नैनबाग मनीष चौहान ने कहा कि कुछ दिन पहले ही अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज जसपाल राणा का निधन हुआ था और अब उनकी माता श्यामा देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने कहा कि इस घटना से जसपाल राणा के पिता नारायण सिंह राणा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।



