उत्तर प्रदेशअपराध
गोवध के आरोपी से पुलिस की मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) क्षेत्र में गोवध के एक वांछित आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी अब्बास उर्फ डोला के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस, गोकशी में प्रयुक्त उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। अब्बास उर्फ डोला गाय-बछिया चोरी कर गोवध करने के मामले में वांछित चल रहा था।मुठभेड़ में घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं फरार आरोपी शाहरुख उर्फ पटमल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।पुलिस का कहना है कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।



