उत्तराखंड

देहरादून दून अस्पताल के डेंगू वार्ड में लगी आग, सुरक्षाकर्मी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

देहरादून। राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की आयुष्मान परिसर स्थित डेंगू वार्ड में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब नौ बजे की है। सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। वहीं, वार्ड में तैनात सुरक्षाकर्मी आशीष ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।

गनीमत रही कि जिस समय डेंगू वार्ड में आग लगी, वहां कोई मरीज मौजूद नहीं था। समय रहते आग बुझा दिए जाने से वार्ड और आसपास के हिस्सों में आग फैलने से बच गई। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और विद्युत व्यवस्था की जांच कराई।

अस्पताल प्रशासन के मुताबिक जांच के दौरान इलेक्ट्रिक उपकरणों में किसी तरह की खराबी नहीं मिली। स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरएस बिष्ट ने बताया कि अधिक पावर लोड के कारण स्पार्किंग हुई, जिसके बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगी। उन्होंने बताया कि उपकरणों की जांच में कोई खराबी नहीं मिली और स्थिति सामान्य होने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button