उत्तराखंडदेहरादून

कांग्रेस को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने छोड़ी पार्टी

देहरादून । लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में आज उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ सदस्य अशोक वर्मा ने पार्टी छोड़ दी है। अशोक वर्मा ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है।अशोक वर्मा नगर निगम में नेता नेता प्रतिपक्ष, उत्तराखंड राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। रविवार को अशोक वर्मा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा को पत्र लिखा। जिसमें अशोक वर्मा ने लिखा 44 वर्षों तक कांग्रेस पर रहने के बाद आज मैं व्यक्तिगत कारणों से कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं। अशोक वर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा से त्यागपत्र को स्वीकार किए जाने का अनुरोध किया है। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि अशोक वर्मा किस पार्टी का दामन थामेंगे। जानकारों की मानें तो अशोक वर्मा अपने समर्थकों के साथ चर्चा करने के बाद कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button