
देहरादून: 28 अप्रैल 2025 से प्रस्तावित विधानसभा सत्र के दौरान शहर में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया जाएगा। यह व्यवस्था सत्र समाप्ति तक प्रभावी रहेगी।
निर्धारित बैरियर प्वाइंट
विधानसभा सत्र के दौरान धरना-प्रदर्शन की संभावनाओं को देखते हुए शहर में निम्न स्थानों पर बैरियर लगाए जाएंगे:
प्रगति विहार बैरियर
शास्त्रीनगर बैरियर
बाईपास बैरियर
डिफेंस कॉलोनी बैरियर
विधानसभा तिराहा बैरियर
भारी वाहनों का डायवर्जन
सभी भारी वाहनों को कारगी चौक और डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रिस्पना क्षेत्र में दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को लालतप्पड़, हर्रावाला और नयागांव में रोका जाएगा।
अन्य प्रमुख रूट डायवर्जन
देहरादून से हरिद्वार, ऋषिकेश, टिहरी और चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी/फव्वारा चौक से पुलिया नंबर-06 की ओर भेजे जाएंगे।
धर्मपुर चौक से आईएसबीटी जाने वाला यातायात माता मंदिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से डायवर्ट होगा।
मोहकमपुर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला–रिंग रोड–लाडपुर–सहस्त्रधारा क्रॉसिंग–आईटी पार्क होते हुए मसूरी मार्ग पर जाएंगे।
मोहकमपुर से शहर आने वाले वाहन विधानसभा तिराहा–रिस्पना–पुरानी बाईपास चौकी से धर्मपुर–ईसी रोड की ओर भेजे जाएंगे।
जुलूस और बसों के लिए व्यवस्था
अनुमति प्राप्त जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से शुरू होंगे। वाहनों की पार्किंग रेसकोर्स स्थित गुरु नानक ग्राउंड में की जाएगी।
जुलूस के दौरान रिस्पना से शहर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जाएगा।
यातायात दबाव बढ़ने पर डोईवाला से आने वाली सिटी बसों को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न कर वापस भेजा जा सकता है।
प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।



