भाजपा के पक्ष में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।
![](https://zetanews24x7.com/wp-content/uploads/2024/03/Screenshot_2024-03-29-11-29-17-38_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-780x470.jpg)
बिजनौर – ( नजीबाबाद) कल शाम संसदीय क्षेत्र नगीना के नजीबाबाद में भाजपा व आरएलडी के संयुक्त प्रत्याशी के रूप में विधायक ओम कुमार जी ने नजीबाबाद नगर के बाल्मीकि बस्ती नामदेव धर्मशाला बधाई मंदिर व नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल के आवास पर प्रबुद्ध जनों की बैठक को संबोधित कर उपस्थित कार्यकर्ताओं व आमजन से रूबरू होकर भाजपा के पक्ष में मतदान कर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। साथ ही कहा किजनता का यह जोश और उत्साह बता रहा हैं की इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने वाली है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोकसभा सहसंयोजक चौधरी तपराज सिंह देशवाल विधानसभा प्रभारी चंद्रपाल सिंह खड़कवंशी विधानसभा संयोजक संदीप तायल जिला मंत्री बलराज त्यागी तरुण राजपूत राजन टन्डन गोल्डी जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी राष्ट्रीय लोक दल के क्षेत्रीय महासचिव बृजराज सिंह एडवोकेट क्षेत्रीय सचिव हरेंद्र सिंह तोमर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मोनिका यादव रुस्तम यादव नगर अध्यक्ष नकुल अग्रवाल अभिषेक अभिषेक यादव अतुल रहेला लक्ष्मीकांत शर्मा अंकित राजपूत राहुल तिवारी नीरज पाल हेमंत अग्रवाल राजकुमार प्रजापति ललित पाल संजीव अग्रवाल सचिन देशवाल आदि उपस्थित रहे।