अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह सभागार में मनाया गया कार्यक्रम।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत चौधरी चरण सिंह सभागार में मनाया गया कार्यक्रम नजीबाबाद विकासखंड के चौधरी चरण सिंह सभागार में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल के संयोजन पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राजा भारतेन्द्र सिंह की अध्यक्षता चौधरी ईशम सिंह के संचालन में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम को मुख्य वक्ता के रूप में बिजनौर नगर पालिका की चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा सिंह ने महिलाओं को संबोधित किया इस कार्यक्रम में विकासखंड क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया महिलाओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद पूर्व मंत्री राजा भारतेन्द्र सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर हमारे समाज की एक विदुषी वीरांगना थी जिनके बलिदान को समाज कभी भुला नहीं सकता है उन्होंने कहा कि हम सब हमारी भावी पीढ़ी को इनके जीवन से प्रेरणा लेने की आवश्यकता है अपने संबोधन में बिजनौर नगर पालिका की अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा सिंह ने माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए माता अहिल्याबाई होलकर के असली इतिहास के बारे में हम सबको पढ़ना चाहिए और अपने बच्चों को उनके विषय में विस्तार से जानकारी देनी चाहिए ताकि हमारे आने वाली पीढ़ियां महान माता को समझ सकें श्रीमती इंदिरा सिंह ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी और उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आज हम सब क्षेत्र प्रदेश में देश के चहुमुखी विकास के लिए कार्य कर रहे हैं जिस तरह हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के आधार पर काम कर रहे हैं इस तरह सबको जाति धर्म से ऊपर उठकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के साथ खड़े होने की आवश्यकता है उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं से आह्वान किया कि वे सब अपने घरेलू कार्यों के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण में समाज को दिशा देने के लिए कार्य करने में सहयोग करें कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित महिला समूह का आभार प्रकट किया इस कार्यक्रम को मुख्य रूप से मोनिका शर्मा, मंजू रानी, संगीता देवी, शगुफ्ता खान, शकुंतला देवी, मीना देवी, पूजा रानी, सहित भाजपा मंडल के अध्यक्ष कमल सैनी, वरुण आत्रे, जुगनेश कुमार, सदस्य क्षेत्र पंचायत ब्रजराज सिंह देशवाल, चौधरी ईशम सिंह,अभिषेक यादव, ऐश्वर्य ऐरन, सचिन देशवाल, नरेन्द्र सिंह, निखिल कुमार,ने संबोधित किया।