उत्तर प्रदेशसामाजिक

शुगर मिल अधिकारियों ने किया गन्ना क्षेत्र का निरीक्षण, किसानों को दिए आवश्यक सुझाव। 

बिजनौर – ( धामपुर ) धामपुर शुगर मिल के सहायक उपाध्यक्ष संजीव कुमार एवं गन्ना विकास विभागाध्यक्ष करुण अग्रवाल ने बुधवार को संयुक्त रूप से मिल गेट जोन के ग्राम नींदड़ू का भ्रमण कर गन्ना फसलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गन्ने में लगने वाले रोगों एवं कीटों का गहनता से अवलोकन किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्रीय स्टाफ को निर्देश दिए कि जिन खेतों में रोग एवं कीटों का प्रकोप दिखाई दे रहा है, वहां तत्काल आवश्यक उपचार कराया जाए, ताकि फसल को नुकसान से बचाया जा सके। अधिकारियों ने क्षेत्र में हुई वर्षा की स्थिति का भी जायजा लिया तथा किसानों को सलाह दी कि वर्षा के बाद आवश्यकता के अनुसार गन्ने की फसल में यूरिया का प्रयोग अवश्य करें, जिससे फसल का समुचित विकास हो सके।इस अवसर पर जोनल अधिकारी कामरान अहमद भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button