उत्तराखंड

चंद्रबनी चौक के पास सैलून में आग, फायर टीम ने समय रहते पाया काबू

देहरादून। चंद्रबनी चौक के पास गुरुवार सुबह एक सैलून में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार, सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से फायर स्टेशन देहरादून को आग लगने की सूचना मिली थी। बताया गया कि आग चंद्रबनी चौक स्थित Big Master Hair & Beauty Salon में लगी थी और तेजी से फैल रही थी।

होज पाइप से शुरू किया बुझाने का अभियान

मौके पर पहुंची फायर यूनिट ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एक होजरील और एक डिलीवरी होज पाइप की मदद से आग को चारों ओर से घेरते हुए बुझाने का अभियान शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।

फायर कर्मियों की तत्परता के कारण आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सामान जलकर राख

अग्निकांड में सैलून के भीतर रखा फर्नीचर, उपकरण और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

मौके पर अतिरिक्त फायर टीम भी मौजूद रही और राहत कार्य में सहयोग किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button