उत्तर प्रदेशदुर्घटना
तेंदुए ने किसान पर किया हमला।

बिजनौर – ( चांदपुर ) बास्टा क्षेत्र के गांव संसारपुर में तेंदुए के हमले से किसान की मौत हो गई। दोनों के बीच 20 मिनट तक संघर्ष चला। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की। गांव निवासी कमलजीत सिंह (52) गांव के बाहर खेत पर मकान बनाकर रहता था। शुक्रवार देर शाम गांव में डेयरी पर दूध देकर घर वापिस आ रहा था। घर के पास ही तेंदुए ने हमला कर दिया। कमलजीत बुरी तरह जख्मी हो गया। उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने इस घटना को रोष है। उन्होंने वन विभाग को इस तेंदुए को पकड़ने की मांग की। कमलजीत की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।