हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मादा गुलदार की मौत।

बिजनौर ( नांगल सौती ) – बरकातपुर के जंगल में शुक्रवार को एक मादा गुलदार की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र में नहर किनारे एक पेड़ पर चढ़ते समय करीब छह वर्ष की मादा गुलदार 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मृत गुलदार के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत का कारण हाईटेंशन लाइन की चपेट में आना माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।



