उत्तराखंड

भूकंप आपदा को लेकर हाई अलर्ट, गांधी चौक में मॉक ड्रिल से परखी गई तैयारी

उत्तराखंड। Uttarakhand के नगर क्षेत्र में भूकंप आपदा को लेकर प्रशासन हाई अलर्ट पर नजर आया। चंद सेकंड में संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय से पुलिस, फायर ब्रिगेड और आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों को त्वरित राहत व बचाव कार्यों के निर्देश जारी किए गए। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

गांधी चौक क्षेत्र में एक मॉल के भूकंप की चपेट में आने की सूचना मिलते ही राहत दल मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम ने मॉल के भीतर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने का अभ्यास किया। एक रेस्तरां की रसोई, दुकानों और दूसरी-तीसरी मंजिल की सीढ़ियों में घायल पड़े लोगों को क्विक रिस्पांस टीम ने बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया और एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। भगदड़ में घायल लोगों के साथ-साथ मलबे में फंसे मवेशियों को भी पशु चिकित्सकों द्वारा उपचार दिया गया।

हालांकि यह कोई वास्तविक घटना नहीं थी, बल्कि आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए आयोजित मॉक ड्रिल थी। इस अभ्यास के लिए गांधी चौक क्षेत्र को मुख्य केंद्र बनाया गया, जहां विभिन्न विभागों के बीच तालमेल, सूचना आदान-प्रदान और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान प्रशासन के साथ राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल, दमकल विभाग, सशस्त्र सीमा बल स्वास्थ्य विभाग और एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से राहत व बचाव कार्यों में हिस्सा लिया।

संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने बताया कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में सभी विभागों की तैयारी, समन्वय और कार्यकुशलता का आकलन करना था। इस दौरान तहसीलदार दीपिका आर्या, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दीप जोशी, एसएसबी कमांडेंट और पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button