उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

उत्तराखण्ड : खाई में गिरी कार, 4 की मौत

श्रीनगर । उत्तराखंड में रविवार को पौड़ी जनपद के खिर्सू में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी, हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को फिलहाल सीएचसी खिरसू में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं घटना पर स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया में पर लिखा कि घायलों की हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने स्थानीय प्रशासन को भी आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं, गंभीर रूप से दो घायलों को एम्स ऋषिकेश के लिए एयरलिफ्ट किया गया है। घायलों में साक्षी नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-14 वर्ष, निवासी परसुंडाखाल, पौड़ी (एयरलिफ्ट एम्स ऋषिकेश), समीक्षा पुत्री विनोद रावत उम्र-15 वर्ष, निवासी कठूली गांव, पौड़ी (एयरलिफ्ट एम्स ऋषिकेश) और सागर उर्फ कान्हा पुत्र अजय उम्र-11 वर्ष, निवासी उरेगी, पौड़ी (बेस अस्पताल श्रीनगर में भर्ती) शामिल है। मृतकों में सृष्टि नेगी पुत्री सुरेश नेगी उम्र-18 वर्ष, निवासी परसुंडाखाल, पौड़ी, मनवर सिंह वाहन चालक निवासी चोपड़ा, पौड़ी, आरूषी पुत्री अजय उम्र-13 वर्ष, निवासी उरेगी, पौड़ी और सोम्या पुत्री गणेश उम्र-09 वर्ष, निवासी उरेगी, पौड़ी शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button