उत्तराखंड

पौड़ी में देर रात दो गुटों में विवाद, भाजपा युवा मोर्चा नेता की गाड़ी में तोड़फोड़ का आरोप; पुलिस जांच में जुटी

पौड़ी गढ़वाल: छात्रसंघ चुनाव के कुछ दिन बाद पौड़ी एक बार फिर चर्चा में है। शहर के सर्किट हाउस मोहल्ले में देर रात दो गुटों के बीच विवाद के बाद जमकर हंगामा हुआ। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होने की बात सामने आई है। घटना के बाद भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री सुधाकर नैथानी ने विरोधी गुट पर गाली-गलौज करने और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।

सुधाकर नैथानी के अनुसार, विवाद के दौरान उनकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन में लगे पार्टी के झंडे को भी क्षतिग्रस्त किया गया। घटना के बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने के बाद पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। शहर में रात के समय हुई इस घटना के बाद रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद विवाद और तोड़फोड़ की घटना सामने आने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी चर्चा हो रही है।

मामले में दोनों पक्षों को आज कोतवाली पौड़ी बुलाया गया है, जहां पूरे प्रकरण की जानकारी ली जा रही है। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार ने बताया कि दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button