उत्तर प्रदेशवीडियोसामाजिकस्वास्थ्य

ठंड और घने कोहरे का ड़बल अटैक उत्तर प्रदेश मे

उत्तर प्रदेश : उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है. इसके चलते पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई प्रमुख शहरों में घने कोहरे की स्थिति बनी हुई है. घने कोहरे के कारण दृश्यता के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी जा रही है, जिसके परिणामस्वरूप रेल सेवाएं बाधित और कई सड़क हादसे भी हो रहे हैं. दूसरी तरफ मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अभी कुछ और दिन तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का अटैक जारी रहेगा |
IMD की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, सोमवार को मेरठ में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 1 रहेगा |
  • बरेली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस बने रहने का अनुमान है |
  • मौसम विभाग ने बताया कि अलीगढ़ में सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है |
  • मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी सोमवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम 10 डिग्री जबकि अधिकतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा |
  • कानपुर का न्यूनतम 9 डिग्री जबकि अधिकतम तामपान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा |
  • वाराणसी में न्यूनतम 10 डिग्री जबकि अधिकतम 26 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है |
  • मौसम विभाग के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबद जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है |
  • बता दें कि मेरठ में न्यूनतम 7 डिग्री जबकि अधिकतम 16 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की उम्मीद है |

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button