
देहरादून: भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने रविवार को सोशल मीडिया के सभी मंडल एवं शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्षों के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व और प्रदेश में सीएम पुष्कर सिंह धामी जैसा युवा नेतृत्व मिला है | उन्होंने कहा देश के पास नीतियां भी हैं, इच्छा शक्ति भी है | एक समय था जब लोगों ने मान लिया था सरकार किसी की भी हो लेकिन देश का कुछ नहीं होगा लेकिन भाजपा ने इस धारणा को बदल दिया है | आज भारतीय जनता पार्टी के पास सबसे बड़ा संगठन है, आप सभी भाजपा के संगठित सिपाही के रूप में सोशल मीडिया का कार्य कर रहे हैं | सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश में केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की लाभकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार हो रहा है |
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता एवं सोशल मीडिया प्रभारी नवीन ठाकुर ने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और हम भाजपा संगठन के जिम्मेदार समर्पित कार्यकर्ता है तथा समर्पण भाव से कार्य करने की हमारी नियत और निष्ठा है |
सोशल मीडिया आज 6 प्रकार के प्लेटफार्म पर कार्य कर रही है जिसमें फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्यूटर, कू ऐप, नमो ऐप, व्हाट्सएप के माध्यम से हम लोग जनहित योजनाओं का योजनाबद्ध तरीके से प्रभावशाली रूप से प्रचार-प्रसार करते हैं | वर्तमान में राज्य सरकार की सभी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए ही सोशल मीडिया बहुत ही अच्छा माध्यम है |
बैठक में प्रदेश सह संयोजक करुण दत्ता महानगर संयोजक आशीष शर्मा सह संयोजक अर्नाल्ड महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा नमो ऐप महानगर संयोजक शाकुल उनियाल रंजीत सेमवाल राजेश बडोनी मनीष पाल महिपाल सिंह राठौर क्षितिज धीरज ग्रोवर एवं समस्त मंडल के संयोजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे|