उत्तर प्रदेशसामाजिक

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय में जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ , सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया। साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में चकरोड़ पर अतिक्रमण, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, राशनकार्ड, प्रधानमंत्री आवास, बिजली के बिल में गड़बड़ी आदि की समस्याएं रखी गई।उक्त समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया। सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने हेतु भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी नजीबाबाद विजय वर्धन और तहसीलदार नजीबाबाद प्रभा सिंह व नायब तहसीलदार राज चौधरी से उनके कार्यालय में मिला और समस्या से अवगत कराया।इस अवसर पर – भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, आरटीआई कार्यकर्ता मनोज कुमार शर्मा, विकास कुमार,अजय कुमार, अंकित वर्मा, शाहिद, गुरमीत, सुरेन्द्र कुमार, कुलदीप बिश्नोई,राजेश कुमार,अनिल कुमार, नरेश कुमार आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button