उत्तर प्रदेशराजनीतिराजनैतिक

पूर्व सांसद ने बताई केंद्र सरकर की 9 वर्ष की उपलब्धिया |

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा सुशाशन और गरीब कल्याण के 9 वर्ष के उपलब्धि बताने के लिए पूर्व सांसद व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नजीबाबाद राजा भरतेंद्र सिंह ने ब्लाक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह देशवाल जी के कार्यालय पर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया इस दौरान उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में बनाई गई वेक्सिन देश के साथ साथ विदेशियों में भेजने का काम किया है।जिसका लाभ सभी को मिला है।उन्होंने कहा कि जब यूक्रेन व रूस युद्ध चल रहा था उस दौरान वहां पर रहने वाले भारतीय भारत का झंडा लेकर अपने देश वापस लौट कर आ रहे थे।तब किसी ने भी भारतीय को रोकने तक कि हिम्मत नही जुटाई थी।उसी को देखते हुए अन्य देशों के छात्र भी भारत का झंडा उठाकर अपने अपने सुरक्षित स्थान पर पहुचे थे।उन्होंने कहा कि आज विदेश में नरेंद्र मोदी ने भारत का कद बढ़या है।उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्वला गैस,पेंशन योजना इसके अलावा सैकड़ों योजनाओं का लाभ लाभर्ती सीधे ले रहा है।उन्होंने कहा कि पूर्व में आये दिन दंगा फसाद होता रहता था।मगर 9 साल के कार्यकाल में पूरे प्रदेश में एक भी दंगा नही है।मोदी के नेतत्व में देश मे सड़कों का जाल बिछा दिया गया है | कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख चौधरी तपराज सिंह देशवाल विधानसभा संयोजक संदीप तायल जिला मंत्री राजन टंडन गोल्डी जिला मंत्री बलराज त्यागी जिला मीडिया प्रभारी विक्रांत चौधरी नगर अध्यक्ष मुकुल रंजन दीक्षित अतुल रुहेला सुमित पवार व अन्य उपस्थित रहे |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button