उत्तर प्रदेशअपराधदुर्घटना

सास की मौत के मामले में बहू गिरफ्तार, सिर में चोट लगने से हुई थी मौत।

बिजनौर ( धामपुर) – करनावाला निवासी कमल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी मां ओमवती (65) घर पर रहती थीं। उसकी पत्नी प्रीति (32) के साथ शाम किसी बात को लेकर विवाद हुआ। कमल के अनुसार, बारिश से बचाने के लिए घर का सामान अंदर रखने को लेकर कहासुनी हुई और इसी दौरान प्रीति ने उसकी मां को धक्का दे दिया। बताया गया कि धक्का लगने से ओमवती जमीन पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी प्रीति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि होने की बात सामने आई है। सीओ धामपुर अंजनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button