उत्तराखंड

गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में बवाल, कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार से मारपीट; कुलपति पहुंचीं कोतवाली

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारियों और प्रशासन के बीच कई दिनों से चल रहा विवाद शनिवार को हिंसक हो गया। कुलपति कार्यालय के बाहर कुलसचिव सत्यदेव निगमालंकार के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ लोगों ने उन्हें घेरकर जमीन पर गिरा दिया और जमकर पिटाई की। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलने पर कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा स्वयं घायल कुलसचिव को लेकर कनखल कोतवाली पहुंचीं। पुलिस की मौजूदगी में उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

कर्मचारी आंदोलन के बाद बढ़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। इस दौरान कर्मचारी यूनियन और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच लगातार तनातनी बनी हुई थी। आंदोलन के चलते परिसर में तनाव का माहौल था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात कर्मचारियों का आंदोलन समाप्त हुआ था। इसके अगले ही दिन शनिवार को कुलसचिव के साथ मारपीट की घटना हो गई।

प्रत्यक्ष घटनाक्रम के अनुसार, कुलपति कार्यालय के बाहर कुछ लोगों ने कुलसचिव को घेर लिया और उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा गया, जिससे वह घायल हो गए।

दोनों पक्षों के लोग पहुंचे कोतवाली

घायल कुलसचिव को लेकर कुलपति के कोतवाली पहुंचने के बाद कर्मचारी यूनियन से जुड़े लोग भी मेडिकल परीक्षण कराने के लिए वहां पहुंचे। इससे दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। फिलहाल मारपीट के कारणों और इसमें शामिल लोगों को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button