आठ माह की गर्भवती महिला ने लगाया जहर देने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।

बिजनौर ( नजीबाबाद ) – मोहल्ला मुगलुशाह निवासी एक आठ माह की गर्भवती महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर जहर देकर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।पीड़िता रुखसार पत्नी मारूफ के परिजनों के अनुसार रविवार शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू किया।महिला के पिता रियाजुल हक उर्फ भोलू ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था तथा ससुराल पक्ष द्वारा पैसों की मांग भी की जाती थी। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।



