थाने में जनसुनवाई, अधिकारियों ने थाना प्रभारी राकेश कुमार की कार्यशैली की सराहना की।
मंडावली/बिजनौर – अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं क्षेत्राधिकारी नजीबाबाद द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान थाना प्रभारी राकेश कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने थाना परिसर की व्यवस्थाओं, फरियादियों की सुनवाई की प्रक्रिया एवं थाना प्रभारी की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समाधान कराना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, जिसे मंडावली पुलिस गंभीरता से निभा रही है।अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि थाने में आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए तथा शिकायतों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जनसुनवाई के दौरान कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया, जबकि अन्य शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जनसुनवाई के दौरान मौजूद लोगों ने भी पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर संतोष व्यक्त किया और अधिकारियों द्वारा की गई सुनवाई को सराहनीय बताया।



