उत्तर प्रदेशराजनीतिराजनैतिक
नई जिम्मेदारी मिलने पर राम औतार सिंह को दी शुभकामनाएं।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री राम औतार सिंह जी के आवास पर एक बधाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उन्हें राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर सभी ने उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व क्षेत्र मंत्री एवं पूर्ण नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती लीना सिंघल, ब्लॉकप्रमुख तपराज चौधरीजी , नगर पालिका का चुनाव लड़े अंकित राजपूत जी गायत्री निराला जी, कोमल सिंह जी, वी पी सिंह जी, कपिल चौधरी, राजन गोल्डी जी, ईसम सिंह जी, अरविन्द शर्मा जी, रणवीर निराला जी, शिव कुमार जोशी जी, बिंदु सर्राफ जी और बलवंत सिंह पवार जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने जज साहब को उनके नए पद के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके अनुभव एवं समाज सेवा के प्रति समर्पण की सराहना की।



