उत्तर प्रदेशअपराध

युवती से दुष्कर्म व ठगी का आरोप, एसपी से न्याय की गुहार। 

बिजनौर – ( चांदपुर ) – युवती ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर एक युवक पर पहचान छिपाकर संबंध बनाने, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और रुपये हड़पने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दी है।हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक करीब चार साल पहले उसकी एक युवक से मोबाइल फोन के जरिए जान-पहचान हुई थी। युवक ने खुद को हिंदू बताते हुए उससे दोस्ती बढ़ाई और विश्वास में ले लिया। बताया जाता है कि आरोपी चांदपुर क्षेत्र का निवासी है और दिल्ली में सिलाई का काम करता है।पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे कई बार अलग-अलग स्थानों पर बुलाया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने उसके आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। आरोप है कि युवक ने उससे करीब दो लाख रुपये नकद और ऑनलाइन माध्यम से भी लिए।युवती का कहना है कि जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने अपनी वास्तविक पहचान उजागर कर दी और धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। विरोध करने पर आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने बताया कि पीड़िता को बयान के लिए बुलाया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button