
राजधानी देहरादून के चूना भट्टा क्षेत्र में एक शव मिला है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है।
चूना भट्टा एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है, जो रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। सुबह के समय एक व्यक्ति ने इलाके में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्र को घेर लिया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया।
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।



