
देहरादून : हर वर्ष की भाति बढती सर्दी को देखते हुवे ज़रूरतमंदो को बुधवार को जीएमएस रोड देहरादून कमलेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा लगभग 400 लोगों को गर्म वस्त्र, कंबल वितरित किए गए |
बता दे कि भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जी एम एस रोड स्थित कमलेश्वर महादेव मंदिर मे एक समारोह का आयोजन दीप जलाकर किया गया | समारोह मे सबका साथ सबका विकास का संदेश देते हुवे , आर्थिक रुप से कमज़ोर व ज़रूरतमंदो की सहायता हेतु गर्म कम्बल बाटे गये |
इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भाजपा आदित्य कोठारी, नारायण सिंह राणा पूर्व मंत्री उत्तराखंड, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पुंडीर, विकास शर्मा प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा, अजय चौहान, कमलेश दुबे, रीमा देवी, के. राम बाबू , सुनील घड़ियाल, अश्वनी गुप्ता, कृष्णा राठौर, उदित पांडे, मोनू राठौर, छाया देवी, सोनिया वर्मा, काजल, डॉक्टर देवेंद्र पच्चीसिया, मदन सैनी, निखिल, निक्कू, वीरेंद्र जोशी,शीला देवी, गंभीर चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद रहे |