उत्तर प्रदेशराजनैतिक

साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – ( नजीबाबाद ) जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में विधवा पेंशन, आवासीय पट्टे पर अवैध कब्जा, निजी विद्यालय को वित्तीय सहायता, प्रधानमंत्री आवास आदि की समस्याएं रखी गई।उपरोक्त सभी समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया गया।इस अवसर पर- भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा बूथ अध्यक्ष हेमेंद्र सिंह, भाजपा बूथ अध्यक्ष रेशमा रानी, भाजपा पूर्व मंडल उपाध्यक्ष तारा सिंह,शशि रानी, शाहिद, गुरप्रीत सिंह, कुंवर सिंह, सुरेशपाल, पोपेंदर सिंह, उदयपाल सिंह आदि अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में जनसंपर्क अभियान चलाया गया जिसमें भाजपा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराया गया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button