कवर्धा: कवर्धा में तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे 19 बैगा आदिवासियों की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि 3 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए। ये सभी जंगल से लौट रहे थे तभी रास्ते में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया। वाहन में तकरीबन 25 लोग सवार थे। ये सभी लोग सेमहारा गांव के रहने वाले थे।
दरअसल, ये घटना कवर्धा के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास की है। सेमहारा गांव के लोग जंगल से तेंदूपत्ता तोड़कर वापस लौट रहे थे। लौटते समय इनका पिकअप अनियंत्रित होकर 20 फीट गड्ढे में पलट गया। घटना में 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 3 लोग जख्मी हैं। ये सभी बैगा आदिवासी हैं। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस की टीम और स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, घायलों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस हादसे में घायलों की संख्या चार है।
“पिकअप वाहन में कुल 25 लोग सवार थे। कुल 19 लोगों की मौत इस हादसे में हो गई है। 13 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि पांच घायल लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में 18 महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं : अभिषेक पल्लव, एसपी, कवर्धा