साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन।

बिजनौर – नजीबाबाद स्थित जय गुरुदेव भाजपा कार्यालय नजीबाबाद पर जन समस्याओं के समाधान हेतु जनहित में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के आधार पर साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा की वरिष्ठ टीम मौजूद रही जिसने प्राप्त जन समस्याओं का संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समाधान कराने का प्रयास किया।साप्ताहिक जन सेवा कार्यक्रम में बिजली के बिल में गड़बड़ी, राशनकार्ड में यूनिट न बढ़ाने, प्रधानमंत्री आवास और खेती की जमीन की पैमाइश न किये जाने आदि की समस्याएं रखी गई।विशेष – पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाऊस नजीबाबाद में सदस्य मदरसा बोर्ड उत्तर प्रदेश सरकार तनवीर रिजवी जी के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। और स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया गया।इस अवसर पर – वरिष्ठ भाजपा नेता रमजान, भाजपा नेता क्षेत्र पंचायत सदस्य पूर्व जिला महामंत्री चौधरी विक्रम सिंह खोबे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष किमो संकोच कुमार, भाजपा मंडल संयोजक दिनेश राजपूत, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष प्रधान सागर बडोला, भाजपा युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रोहन कुमार,आदिल,जाहिद, शाहजहां,शकील,बहार आलम, नवनीत,शाहिद, मुन्ने, कल्याण सिंह,मौ नाजिर,मौ नफीस,पोपिंदर, सोमपाल व सुरेशपाल आदि अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।