उत्तराखंडदेहरादून

दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुऐ रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवी देवराड़ी शैल गांव होते पनाई गौचर पहुंची

गौचर / चमोली। बारह साल बाद देवरा यात्रा पर 04 दिसंबर को देवल गांव स्थित अपने मंदिर के गर्भगृह से बाहर निकली रानीगढ़ पट्टी की आराध्य देवराड़ी देवी पट्टी के दर्जनों गांवों का भ्रमण करते हुऐ सिन्दवानी, दुवा, अंगोद से शैल गांव होते हुऐ नगरपालिका क्षेत्र गौचर के पनाई गांव में पहुंची। गांव में पहुंचने पर गांववासियों द्वारा देवी मां के साथ यात्रा में शामिल लाटू व सिगंलाश देवता का पुष्प वर्षा व फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। तथा देवी मां ने भी अपना आशीर्वाद देते हुऐ श्रद्धालुओं को अपना दर्शन दिया। यह जानकारी देते हुऐ देवी मां की यात्रा में शामिल पप्पू गुरू कृपा ने कहा कि देवी मां सोमवार को रात्रि विश्राम पनाई गांव में ही करेंगी।
देवरा यात्रा में देवी की डोली के साथ देवी के पाश्र्व प्रदीप राणा, मुख्य पुजारी प्रकाश देवली, गणवें करन पाण्डेय, प्रेम सिंह बिष्ट, भोग शास्त्री भगवती प्रसाद खंडूड़ी, जीतपाल चौधरी, जयपाल बिष्ट, ऐरवाले शाहिल और पप्पू पाण्डेय, सौरभ, प्रदीप चौधरी, हरियाली देवी के पाश्र्व कमलेश देवली, दिग्पाल चौधरी, वीर सिंह चौधरी, गंगा सिंह चौधरी, सुखदेव चौधरी, नारायण सिंह चौधरी, सुभाष पाण्डेय, कुंवर सिंह आदि भक्तिभाव के साथ नंगे पांव यात्रा में शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button