उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

कुमाऊं मंडल में जल्द हो सकता है वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में आने-जाने वाले लोगों को जल्द वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में सफर करने का मौका मिल सकता है। इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव ने कहा है कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन इज्जतनगर मंडल में हो सकता है, जिसकी शुरुआत काठगोदाम से की जा सकती है। जिसके लिए प्रपोजल दिया गया है।वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलाने का प्रपोजल इज्जतनगर मंडल की तरफ से भारतीय रेलवे को भेजा गया है। जिसका तोहफा जल्द कुमाऊं की जनता को मिल सकता है। क्योंकि कुमाऊं मंडल में साल भर पर्यटकों का तांता लगा रहता है। इस लिहाज से वंदे भारत ट्रेन का संचालन काफी अहम माना जा रहा है। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के संचालन से पूरे कुमाऊं मंडल में पर्यटन को पंख लगेंगे। साथ ही लोगों का सफर भी आसान होगा। इज्जतनगर रेलवे की डीआरएम रेखा यादव के मुताबिक वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का प्रपोजल पाइपलाइन में है, जिसका इंतजार सभी लोगों को है। वहीं ट्रेन का संचालन होने से लोगों को आवाजाही में काफी सुविधा मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button