उत्तराखंडदुर्घटनादेहरादून

खाई में गिरी टाटा सूमो, 3 की मौत, 10 घायल

टिहरी। उत्तराखंड के टिहरी जनपद में गजा तहसील में एक टाटा सूमो वाहन गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि, 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

टिहरी पुलिस के मुताबिक, टिहरी के गजा तहसील के डुवाकोटी के पास यह हादसा हुआ है। जहां टाटा सूमो संख्या UK 07 TA 0530 अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि यह वाहन गजा से चंबा जा रहा था। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि, 10 लोग घायल हो गए। जिन्हें खाई से रेस्क्यू कर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में भर्ती कराया गया। वाहन में 13 लोग सवार थे। वहीं, सीएचसी गजा से गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। जबकि, 4 घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गजा में चल रहा है। इससे पहले घटना स्थल से ही गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया जा चुका है। जिनका एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है, जहां एक युवक गौतम ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की संख्या भी बढ़ने की संभावना है। इस हादसे में धर्मवीर असवाल पुत्र कर्म सिंह असवाल (उम्र 45 वर्ष), निवासी- कठूड़, टिहरी, रितिका पुत्री दीपा सिंह (उम्र 21 वर्ष), निवासी- अम सारी, टिहरी, गौतम पुत्र सुभाष (उम्र 19 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी की मौत हुई है। घटना में विकास पांडे पुत्र सत्य प्रसाद (उम्र 35 वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी, साक्षी पुत्री खुशीराम जखमोला (उम्र 19 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी, कलावती पत्नी स्व। सुभाष (उम्र 60 वर्ष), निवासी- उत्तरकाशी, वीरेंद्र सिंह पुंडीर पुत्र शंकर सिंह (उम्र 52 वर्ष), निवासी- फलसरी (चालक), सृष्टि पुत्री अनिल (उम्र 11 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी, पूजा पुत्री खुशीराम (उम्र 22 वर्ष), निवासी- पाली, टिहरी, वंश पुत्र सुभाष (उम्र 8 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी, दीपा देवी पत्नी कुंदन लाल (उम्र 65 वर्ष), निवासी- पलोगी, टिहरी, प्रवासी पत्नी अनिल सजवाण (उम्र 35 वर्ष), निवासी- खांड तल्ला, टिहरी और अदिति पुत्री विकास पांडे (डेढ़ वर्ष), निवासी- मटियाली, टिहरी घायलों की सूची में शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button